Yash Net Worth 2021: Luxury House, Cars, Salary & Income Source:
कन्नड़ फिल्म ‘KGF’ से रातों रात इंडिया के पॉपुलर स्टार बनने वाले यश के आज पूरे इंडिया में करोड़ों फैन्स है. कोई उनको रॉकी भाई के नाम से जानते है तो कोई यश. यहाँ आज से कई साल पहले एक फिल्म के लिए लाखों में चार्ज करने वाले यश आज करोड़ों में खेल रहे हैं. जिसका पूरा श्रय उनकी फिल्म ‘KGF’ को दिया जा सकता है.
आज शायद ही कोई ऐसा होगा जो यश को ना जानता हो. आज यश कन्नड़ सिनेमा के सबसे पॉपुलर और महंगे एक्टर बन चुके हैं. इतना ही नहीं आज यश कन्नड़ फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन चुके हैं. यश को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 10 से ज्यादा साल हो चुके हैं लेकिन पिछले 2 सालों में जितनी नाम और शोहरत उन्होंने हासिल की है उतनी शायद उनको पिछले 8 सालों में भी हासिल नहीं हुई होगी.
यश नेट वर्थ 2021
35 साल के फेमस कन्नड़ एक्टर यश आज टोटल 4 मिलियन डॉलर्स लगभग 30 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक है और आज वह एक फिल्म के लिए औसत 2 से 3 करोड़ चार्ज करते हैं. लेकिन यहाँ आज से कई साल पहले यश की फ़ीस लाखों में थी वहीँ फिल्म ‘KGF2’ के लिए यश 8 से 10 करोड़ रूपये चार्ज कर रहे हैं.
यश की टोटल संपत्ति में 5 करोड़ का घर और करोड़ों की गाड़ियाँ शामिल हैं. घरों की बात की जाए तो यश बेंगलुरु, कर्नाटका में स्थित एक आलीशान घर में रहते हैं जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रूपये है. गाड़ियों की बात की जाए तो यश के पास रेंज रोवर, मर्सिडी और ऑडी जैसे लग्जरी ब्रांड की करोड़ों की गाड़ियाँ मौजूद हैं.
यश इनकम सोर्स
यश की इनकम का ज्यादातर हिस्सा उनके एक्टिंग करियर से ही आता है. देखा जाए तो 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘KGF’ के बाद उनकी सालाना कमाई में लगातार वृद्धि हो रही है. यहाँ आज से कई साल पहले सालाना लाखों में कमाने वाले यश आज सालाना 6 करोड़ की कमाई कर रहे हैं. जिसका सबसे बड़ा कारण उनकी दिन व दिन बढती फैन फोलोइंग है.
इसके साथ ही आज यश एक काफी फेमस ब्रांड अम्बैसेडर भी बन चुके हैं और वह ‘विलेन’ नामक परफ्यूम ब्रांड की प्रोमोशन करते हैं. जिसके लिए यश काफी मोटी रकम चार्ज करते है.
अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो यश बहुत जल्द ‘KGF 2’ में नजर आयेंगे इसके अलावा अभी हाल ही में ‘Jatasya’ नामक कन्नड़ फिल्म का भी ऐलान किया गया है जिसमें भी यश अहम भूमिका में नजर आयेंगे.
Article In Short With Table
Name | Yash |
Profession | Kannada Actor |
Net Worth (2021) | $4 Million |
Net Worth In Rupees | 30 Crore INR |
Per Movie Fees | 2-3 Crore INR |
Fees For KGF 2 | 10 Crore INR |
Yearly Income | 6 Crore INR |
Income Source | Acting Brand Endorsement |
Read Also: सबसे अमीर कन्नड़ एक्टर कौन है? Richest Kannada Actor 2021
विजय देवरकोंडा नेट वर्थ 2021: घर, गाड़ियाँ, सैलरी और इनकम | Vijay Devarakonda Net Worth 2021