अजय देवगन की 5 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में

Ajay Devgn Blockbuster Movies List & Their Box Office | Top 5:

अजय देवगन को आज बॉलीवुड में काम करते हुए करीब 30 साल हो चुके हैं और इन 30 सालों में अजय देवगन ने करीब 100 फिल्मों में काम किया है जिनमें कई हिट, ब्लॉकबस्टर और फ्लॉप फ़िल्में शामिल हैं. खासकर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात की जाए तो अजय देवगन आज तक कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुके हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की अजय देवगन के अब तक के फ़िल्मी करियर की 5 सबसे बड़ी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में कौनसी हैं? अगर नहीं तो इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बतायेंगे.

1. तान्हाजी

Ajay Devgn Blockbuster Movies List & Their Box Office | Top 5
Source: Instagram/ Tanhaji Film

साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘तान्हाजी’ अजय देवगन के अब तक के फ़िल्मी करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है. ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तान्हाजी’ में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे. आपको बता दे की फिल्म ‘तान्हाजी’ मुगलों और मराठों के बीच कोंडाना के मैदान पर हुए युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले मराठा सरदार तान्हाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित थी.

150 करोड़ बजट में बनी फिल्म ‘तान्हाजी’ को हिंदी और मराठी में रिलीज किया गया था और इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 360 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसके साथ ही ये फिल्म 2020 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.

2. गोलमाल अगेन

Ajay Devgn Blockbuster Movies List & Their Box Office | Top 5
Source: Instagram/ Ajay devgn

2017 में रिलीज हुई ‘गोलमाल अगेन’ अजय देवगन के अब तक के फ़िल्मी करियर की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में अजय देवगन के साथ परणीती चोपड़ा, अरशद वारसी, तब्बू, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में नजर आये थे.

करीब 80 करोड़ बजट में बनी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ और वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 308 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसके साथ ही ये फिल्म भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.

3. टोटल धमाल

Ajay Devgn Blockbuster Movies List & Their Box Office | Top 5
Source: Instagram/ Ajay Devgn

2019 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘टोटल धमाल’ अजय देवगन के अब तक के फ़िल्मी करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इंद्रा कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आये थे.

करीब 100 करोड़ बजट में बनी फिल्म ‘टोटल धमाल’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 155 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ का कलेक्शन किया था.

4. सिंगम रिटर्न्स

Ajay Devgn Blockbuster Movies List & Their Box Office | Top 5
Ajay Devgn Blockbuster Movies List & Their Box Office

2014 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘सिंगम रिटर्न्स’ अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर है. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में नजर आये थे.

70 करोड़ बजट में बनी फिल्म ‘सिंगम रिटर्न्स’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ और वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 219 करोड़ का कलेक्शन किया था.

5. गोलमाल 3

Ajay Devgn Blockbuster Movies List & Their Box Office | Top 5
Source: Instagram

2010 में रिलीज हुई ‘गोलमाल 3’ अजय देवगन के फ़िल्मी करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आये थे.

35 करोड़ बजट में फिल्म फिल्म ‘गोलमाल 3’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड़ और वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ का कलेक्शन किया था. बजट के हिसाब से ये फिल्म एक काफी बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी.

Article In Short With Table

Movie India Collection Worldwide Collection
Tanhaji280 Cr INR360 Cr INR
Golmaal Again205 Cr INR308 Cr INR
Total Dhamaal155 Cr INR230 Cr INR
Singham Returns140 Cr INR219 Cr INR
Golmaal 3106 Cr INR160 Cr INR
Ajay Devgn Blockbuster Movies List & Their Box Office

Read Also- अजय देवगन अपकमिंग मूवीज लिस्ट 2021 | Ajay Devgn Upcoming Movies List 2021

फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ हिट या फ्लॉप? Is ‘Bhuj The Pride of India’ Hit or Flop?

अक्षय कुमार अपकमिंग मूवी लिस्ट Akshay Kumar Upcoming Movies List 2021

Leave a Reply