Vidyut Jammwal rejected the offer to work with Salman Khan (in Hindi) :

सलमान खान अज बॉलीवुड के नामचीन और फेमस एक्टर्स में से एक हैं. जिनके आज पूरे इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों फैन हैं. जिनमें आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं. आज हर बॉलीवुड का छोटा एक्टर सलमान खान के साथ काम करना चाहता है.
लेकिन कई गिने चुने एक्टर ही हैं जिन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलता हैं. लेकिन इसके बावजूद बॉलीवुड एक्टर विद्युत् जामवाल ने सलमान खान के साथ काम करने का ऑफर ठुकरा दिया था.
दरअसल साल 2015 में सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘प्रेम रत्न धन पायो’ में सलमान खान के छोटे भाई किरदार नील नितिन मुकेश से पहले विद्युत् जामवाल को ऑफर हुआ था. लेकिन उस समय विद्युत् जामवाल कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे. जिनमें उनकी फिल्म ‘कमांडो’ भी शामिल थी.
जिसके कारण विद्युत् जामवाल ने इस ऑफर को ठुकरा दिया. जिसके बाद इस किरदार को बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने निभाया था.
विद्युत् जामवाल के फ़िल्मी करियर की बात की जाए तो विद्युत् जामवाल ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘शक्ति’ से तेलगु और फिल्म ‘फाॅर्स’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. विद्युत् जामवाल अपने अब तक के करियर में ‘फाॅर्स’, ‘कमांडो’, ‘अंजान’, ‘खुदा हाफ़िज़’ और ‘बादशाहो’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.
